-: झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा 2025 :-

🌟 कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा 2025 द्वारा संसूचित रिक्तियों के विरूद्ध नियुक्ति के लिए सुयोग्य पुरूष एवं महिला उम्मीदवारों के चयन हेतु विहित प्रपत्र में झारखण्ड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिये ऑन-लाईन (Online) आवेदन पत्र आंमत्रित किये जाते हैं। अभ्यर्थी अर्हत्ता अनुसार निम्नांकित शैक्षणिक योग्यता तथा निर्धारित आयु सीमा के अन्तर्गत आवेदन दे सकते हैं। ऑनलाईन (Online) आवेदन आयोग के वेबसाईट www.jssc.jharkhand.gov.in पर लॉगईन (Login) करके समर्पित किया जा सकता है।

झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC)

झारखंड JSSC कक्षपाल (जेल वार्डर) भर्ती 2026

विज्ञापन संख्या JSSC कक्षपाल (जेल वार्डर) 07/2025

झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण दिनांक

आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की विभिन्न तिथियाँ:- ऑनलाईन आवेदन पत्र के विभिन्न चरणों को पूर्ण करने की तिथियाँ निम्नवत् हैं:-
  • क) रजिस्ट्रेशन करने तथा सूचना दर्ज करने हेतु दिनांक-07.11.2025 से दिनांक- 08.12.2025 की मध्य रात्रि तक।
  • ख) परीक्षा शुल्क भुगतान करने एवं फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए दिनांक-10.12.2025 की मध्य रात्रि तक।
  • ग) दिनांक-11.12.2025 से दिनांक-13.12.2025 के मध्य रात्रि तक ऑनलाईन आवेदन पत्र में की गई किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए Link पुनः खोली जायेगी जिसके माध्यम से वैध अभ्यर्थी ऑनलाझारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण दिनांक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की विभिन्न तिथियाँ:- ऑनलाईन आवेदन पत्र के विभिन्न चरणों को पूर्ण करने की तिथियाँ निम्नवत् हैं:- क) रजिस्ट्रेशन करने तथा सूचना दर्ज करने हेतु दिनांक-07.11.2025 से दिनांक- 08.12.2025 की मध्य रात्रि तक। ख) परीक्षा शुल्क भुगतान करने एवं फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए दिनांक-10.12.2025 की मध्य रात्रि तक। ग) दिनांक-11.12.2025 से दिनांक-13.12.2025 के मध्य रात्रि तक ऑनलाईन आवेदन पत्र में की गई किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए Link पुनः खोली जायेगी जिसके माध्यम से वैध अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन पत्र की अशुद्धियाँ संशोधित कर सकेंगे। छूट सहित परीक्षा शुल्क भुगतान करने की स्थिति में शुद्धिकरण का दावा परीक्षा शुल्क भुगतान की राशि तक सीमित होगा। झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 : आवेदन शुल्कईन आवेदन पत्र की अशुद्धियाँ संशोधित कर सकेंगे। छूट सहित परीक्षा शुल्क भुगतान करने की स्थिति में शुद्धिकरण का दावा परीक्षा शुल्क भुगतान की राशि तक सीमित होगा।

झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क

  • परीक्षा शुल्क रू. 100/- (एक सौ रूपये) है।
परीक्षा शुल्क में छूट:- झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा शुल्क रु. 50/- (पचास रूपये) है। झारखण्ड राज्य के स्थानीय निवासी अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति कोटि से इतर कोटि के अभ्यर्थियों द्वारा रियायती दर पर परीक्षा शुल्क भरे जाने की स्थिति में उनके आवेदन पत्र को रद्द करते हुए उनकी अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जा सकती है। बिना परीक्षा शुल्क भुगतान किये आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे और वे रद्द किये जा सकेंगें। परीक्षा शुल्क अप्रतिदेय (Non Refundable) होगा।

झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 : आयु सीमा

आयु सीमा-- उम्र की गणना दिनांक 01.08.2025 के आधार पर की जायेगी।
1. न्यूनतम उम्र 18 वर्ष ।
2. अधिकतम उम्र :-
  • अनारक्षित / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (पुरूष)- 25 वर्ष
  • अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) (पुरुष)- 27 वर्ष
  • अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 2) (महिला)- 28 वर्ष
  • अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति (पुरूष एवं महिला)- 30 वर्ष

झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा नियमों के अनुसार उम्र में छूट।


झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 : वैकेंसी डिटेल्स

कुल पदों की संख्या : 1,733 पद

(क) झारखण्ड राज्य के कक्षपाल (पुरूष) एवं कक्षपाल (महिला) के पद पर सीधी नियुक्ति हेतु रिक्तियों की विवरणी :-

  • कक्षपाल (पुरुष)- 1634 पद
  • कक्षपाल (महिला)- 64 पद
(ख) झारखण्ड राज्य के कक्षपाल (पुरूष) एवं कक्षपाल (महिला) के पद पर बैकलॉग नियुक्ति हेतु रिक्तियों की विवरणी :-
  • कक्षपाल (पुरुष)- 19 पद
  • कक्षपाल (महिला)- 16 पद

झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यता

केन्द्र सरकार / राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से न्यूनतम मैट्रिक / 10वीं कक्षा उर्तीण।
 
नोट:- शैक्षणिक योग्यता के निर्धारण के लिए Online आवेदन देने की अंतिम तिथि को आधार तिथि (Reference Date) माना जायेगा। यदि कोई अभ्यर्थी इस तिथि तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता नहीं धारित करते हैं अथवा विवरणिका की विभिन्न कंडिकाओं में विहित शर्त पूरा नहीं करते हैं तो वे आवेदन भरने के लिए अयोग्य समझे जायेंगे।

झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 : वेतनमान

वेतनमानLevel-2 (19,900-63,200)

झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 : शारीरिक मापदण्ड

कक्षपाल (पुरूष) के लिए ऊँचाई (से०मी०)-
  • अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 2)- न्यूनतम 160 से०मी०
  • अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति- न्यूनतम 155 से०मी०
कक्षपाल (पुरूष) के लिए सीना (से०मी०) फुलाकर-
  • अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची- 2)- 81 से०मी०
  • अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति- 79 से०मी०
कक्षपाल (महिला) के लिए ऊँचाई (से०मी०)-
  • महिला (सभी कोटि)- न्यूनतम 148 से०मी०

झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 : शारीरिक दक्षता परीक्षा

शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत निम्नलिखित निर्धारित मापदण्ड के अनुसार दौड़ आयोजित की जायेगी -
  • पुरूषों के लिए 01 मील (1600 मीटर) की दौङ- 06 मिनट में
  • महिला के लिए 01 मील (1600 मीटर) की दौङ- 10 मिनट में

झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

परीक्षा का स्वरूप एवं पाठ्यक्रम परीक्षा निम्नलिखित तीन चरणों में ली जायेगीः-
  • (क) शारीरिक मापदण्ड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • (ख) लिखित परीक्षा -परीक्षा OMR आधारित होगी।
  • (ग) चिकित्सीय जाँच परीक्षा

झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 : के लिए आवेदन कैसे करें

रजिस्ट्रेशन:
  • JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और "एप्लीकेशन फॉर्म (अप्लाई)" सेक्शन में जाएं।
  • JKCE-2025/2026 (झारखंड कक्षपाल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन) के लिए लिंक चुनें।
  • "न्यू रजिस्ट्रेशन" पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स (नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल ID) डालें।
  • सबमिट करने पर, आपको SMS और ईमेल से एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा।

एप्लीकेशन फॉर्म भरना:-
  • अपने नए क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन (कम से कम 10वीं/मैट्रिक पास), और एड्रेस की जानकारी डालें।
  • अगर पूछा जाए तो अपना पसंदीदा डिस्ट्रिक्ट या कैटेगरी (रेगुलर/बैकलॉग) चुनें।
फीस का पेमेंट:
  • पेमेंट गेटवे पर जाएं। आप नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से पेमेंट कर सकते हैं।
  • ध्यान दें: आमतौर पर, रजिस्ट्रेशन के बाद पेमेंट करने से पहले 24 घंटे का वेटिंग पीरियड होता है। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना:
  • पेमेंट के बाद (अक्सर स्टेटस अपडेट के लिए 24 घंटे और इंतज़ार करना पड़ता है), अपने स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए फिर से लॉग इन करें।
ज़रूरी फ़ाइलें:-
  • हाल की पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो, सिग्नेचर, और कभी-कभी बताए गए फ़ॉर्मेट और साइज़ में बाएं अंगूठे का निशान।
फ़ाइनल सबमिशन और प्रिंटआउट:
  • अपनी एप्लीकेशन को ध्यान से देखें, क्योंकि फ़ाइनल सबमिशन के बाद बदलाव नहीं किए जा सकते।
  • फ़ॉर्म सबमिट करें और डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन के दौरान भविष्य में देखने के लिए फ़ाइनल एप्लीकेशन PDF और पेमेंट रसीद डाउनलोड करें।
नोट*— उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना आवश्यक है।

झारखंड कक्षपाल भर्ती : महत्वपूर्ण—लिंक

 
ऑनलाइन आवेदन
अधिसूचना डाउनलोड करें
यहाँ क्लिक करें
पाठ्यक्रम
आधिकारिक वेबसाइट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

Top Question

झारखंड कक्षपाल की वैकेंसी कब आएगी?

  • JSSC Jharkhand Kakshpal Vacancy 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निकाली गई जेल वार्डर (कक्षपाल) की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 जनवरी से शुरू हो गई है. जो भी झारखंड के युवा जेल वार्डर की नौकरी पाना चाहते हैं, वो आवेदन कर दें. बता दें कि कुल 1733 पदों पर भर्ती की जानी है

झारखंड कक्षपाल के लिए योग्यता क्या है?

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है । जेएसएससी कक्षपाल के लिए आयु सीमा क्या है? आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है, जिसमें झारखंड सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू है।

झारखंड में कक्षपाल की सैलरी कितनी है?

  • जेएसएससी कक्षपाल का वार्षिक पैकेज वेतन स्तर, स्थान और अतिरिक्त भत्तों के आधार पर लगभग 3.5 लाख रुपये से 7.5 लाख रुपये तक होता है।

झारखंड जेल वार्डर का सिलेबस क्या है?

  • जेएसएससी जेल वार्डर पाठ्यक्रम को पांच खंडों में विभाजित किया गया है: सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क क्षमता, अंकगणितीय और संख्यात्मक क्षमता, हिंदी भाषा और समझ और अंग्रेजी भाषा और समझ ।