-: लिपिक ग्रेड-11/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती-2026 :-

🌟 एनसीएल ऐसे भारतीय नागरिकों से जो कि तालिका 'क' में वर्णित पदों के लिए अधिसूचित न्यूनतम एवं आवश्यक योग्यता रखते हों, से सीधी भर्ती द्वारा अपनी, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले एवं उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित, खदानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों मे नियुक्ति के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित करती है:-

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL)

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2026

विज्ञापन संख्या 2025-26/59

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण दिनांक

  • ऑनलाइन आवदेन करने की तिथि— 15 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथि— 05 मार्च 2026
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान (ऑनलाइन)— 04 फरवरी 2026
  • एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव/सुधार करने की तिथि— 10 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026
  • अपना एप्लीकेशन प्रिंट करने की आखिरी तारीख— 19 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल (अंदाजन)— 28 फरवरी और 01 मार्च, 2026
  • ऑनलाइन मेन एग्जाम का शेड्यूल (टेंटेटिव)— 07 जुन 2026

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित / अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर / आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग— 1180 
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पूर्व सैनिक / विभागीय कर्मचारी / पीडबल्यूबीडी— कोई शुल्क नहीं

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2026 : आयु सीमा

आयु (05-03-2026 को)

अभ्यर्थियों की महत्वपूर्ण तिथि (Crucial Date) पर आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष या कम होनी चाहिए। आयु सीमा मे विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम 30 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे रियायत (वर्ष मे) इस प्रकार है:-

विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित अधिकतम आय छूट सीमा :-

  • अनारक्षित / आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग— कोई छूट नहीं
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति— 05 वर्ष
  • अन्य पिछड़ा वर्ग - नॉन क्रीमी लेयर केन्द्रीय सूची— 03 वर्ष
  • दिव्यांगजन (अनारक्षित)— 10 वर्ष
  • दिव्यांगजन (अन्य पिछड़ा वर्ग - नॉन क्रीमी लेयर केन्द्रीय सूची)— 13 वर्ष
  • दिव्यांगजन (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति)— 15 वर्ष
  • पूर्व सैनिक (ईएसएम)— रक्षा सेवाओं में प्रदान की गई सेवा की वास्तविक अवधि +3 वर्ष (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के भूतपूर्व सैन्य कर्मियों हेतु 8 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमीलेयर केन्द्रीय सूची हेतु 6 वर्ष) किसी भी परिस्थिति में भूतपूर्व सैन्य कर्मियों की वास्तविक आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, (आयु में छूट भूतपूर्व सैन्य
  • कर्मियों के पुत्रों, पुत्रियों और आश्रितों के लिए स्वीकार्य नहीं है। इसलिए ऐसे अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी को पूर्व सैनिक के रूप में अंकित नहीं करना चाहिए)
  • विभागीय कर्मचारी (कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कम्पनियों के समस्त कर्मचारी)— कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2026 : वैकेंसी डिटेल्स

कुल पदों की संख्या : 270 पद

सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी के पद के लिए :

कुल (बैकलॉग रिक्तियों सहित)— 14 पद
सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी के पद के लिए :
कुल (बैकलॉग रिक्तियों सहित)— 87 पद
सहायक फोरमैन (ई एंड टी) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु) के पद के लिए :
कुल (बैकलॉग रिक्तियों सहित)— 21 पद


एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2026 : पद एवं योग्यता

पद का नाम — सहायक फोरमैन (ई एंड टी) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु)
न्यूनतम / आवश्यक योग्यता 

क) किसी भी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिकुलेट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण;

एवं

ख) सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या प्रासंगिक और उच्च योग्यता (न्यूनतम 3 वर्ष का पाठ्यक्रम)।

पद का नाम — सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु)
न्यूनतम / आवश्यक योग्यता 

क) किसी भी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिकुलेट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण;

एवं

ख) सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या प्रासंगिक और उच्च योग्यता (न्यूनतम 3 वर्ष का पाठ्यक्रम)।

पद का नाम — सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु)
न्यूनतम / आवश्यक योग्यता 
(क) किसी भी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिकुलेट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण;
एवं

ख) सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या प्रासंगिक और उच्च योग्यता (न्यूनतम 3 वर्ष का पाठ्यक्रम)।


एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2026 : के लिए आवेदन कैसे करें

1. अभ्यर्थियों को एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in > करियर > भर्ती > सहायक फोरमैन (मैकेनिकल/ईएंडटी/इलेक्ट्रिकल) प्रशिक्षु पदों की सीधी भर्ती के लिए रोजगार अधिसूचना> लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

2. रोजगार अधिसूचना अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी एक का चयन कर सकते हैं।

3. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पात्रता का आकलन करने के लिए संपूर्ण रोजगार अधिसूचना के प्रावधानों को ध्यान से पढ़ें।

4. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पूर्व सैनिक/ पीडब्ल्यूबीडी / विभागीय अभ्यर्थी के अलावा अन्य श्रेणियों से संबंधित अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन सुविधा से रु. 1000.00/- तथा लागू जीएसटी रु. 180/= कुल रु. 1180/- (मात्र एक हजार एक सौ अस्सी रुपये) की गैर-वापसी आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

5. ऑनलाइन आवेदन करते समय, अभ्यर्थी को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:-

  • हाल के पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो ग्राफ की स्कैन की गई प्रति (jpg / jpeg प्रारूप में जो 3 सप्ताह से अधिक पुरानी न हो)।
  • काली स्याही वाले पेन से हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति (jpg / jpeg प्रारूप में)।
  • दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां (pdf / jpg / jpeg प्रारूप में), जो इस प्रकार हैं:

क मेट्रिक / माध्यमिक बोर्ड स्तर के प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति।

सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी के पद के लिए :

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या प्रासंगिक और उच्च योग्यता (न्यूनतम 3 वर्ष का पाठ्यक्रम) की स्कैन की गई प्रति।
सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी के पद के लिए :
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या प्रासंगिक और उच्च योग्यता (न्यूनतम 3 वर्ष का पाठ्यक्रम) की स्कैन की गई प्रति।
सहायक फोरमैन (ई एंड टी) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु) के पद के लिए :
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या प्रासंगिक और उच्च योग्यता (न्यूनतम 3 वर्ष का पाठ्यक्रम) की स्कैन की गई प्रति।

ग अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर (केन्द्रीय सूची) / पीडब्ल्यूबीडी से संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में वैध प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति अपलोड करनी होगी।

घ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से संबंधित अभ्यर्थियों को ओएम नंबर 36039/1/2019-एस्ट (आरईएस) दिनांक 31.01.19 डीओपीटी, पीपीजीएंडपी मंत्रालय, भारत सरकार, वित्तीय वर्ष 2022-2023 की सकल वार्षिक आय के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध आय और संपत्ति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति अपलोड करनी होगी।

6. यदि किसी अभ्यर्थी से एक से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो नवीनतम (वर्तमान) आवेदन को अंतिम माना जाएगा।
7. ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक स्पष्ट दस्तावेज़ों को संलग्न न करने की स्थिति में आवेदन को अपूर्ण माना जाएगा और इसे निरस्त कर दिया जाएगा। सभी आवश्यक फील्ड भरने के बाद, अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना है कि उसके द्वारा प्रस्तुत डेटा सही है और उसके बाद स्वघोषित बॉक्स पर चेक करने के बाद ही अभ्यर्थी फ़ॉर्म जमा कर सकता है क्योंकि फ़ॉर्म जमा करने के बाद आवेदन मे किसी भी तथ्य मे किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में संदर्भ के लिए ऑनलाइन भरे गए आवेदन का प्रिन्ट आउट अपने पास रखें।
नोट*— उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना आवश्यक है।

एनसीएल सहायक फोरमैन : महत्वपूर्ण—लिंक

📢 ऑनलाइन आवेदन
📜 अधिसूचना डाउनलोड करें
यहाँ क्लिक करें
पाठ्यक्रम
आधिकारिक वेबसाइट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

Top Question