प्रश्न 1. ओटीआर कैसे करें?
उत्तरः ओटीआर (One Time Registration) प्रोफाइल बनाने की प्रक्रिया निम्न चरणों में पूर्ण की जाती है:
चरण 1: भर्ती पोर्टल पर पहली बार लॉगिन करने पर एक निर्देश स्क्रीन दिखाई देगी। आगे बढ़ने के लिए अभ्यर्थी को "OK" बटन पर क्लिक करना होगा।

चरण 2: निर्देशानुसार ओटीआर फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
सबसे पहले Basic Details अनुभाग भरना होगा, जिसमें निम्न विवरण शामिल हैं:
सामान्य विवरण, मूल निवासी (Domicile) विवरण, पत्राचार पता, स्थायी पता, विशेष श्रेणी आदि।
(मार्गदर्शन हेतु अभ्यर्थी भर्ती पोर्टल के 'Notice Board' के 'Notification' सेक्शन में उपलब्ध सहायता दस्तावेज़ देख सकते हैं।)

चरण 3: Basic Details पूर्ण करने के बाद, अभ्यर्थी को KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसमें निम्न
में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा जनआधार / आधार / SSO प्रोफाइल ।
5. इसके बाद OTR फीस का भुगतान करें।

चरण 4: KYC पूर्ण होने के बाद, अभ्यर्थी को OTR शुल्क का भुगतान कर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

नोट:
1. अनारक्षित / जनरल कैटेगरी (जनरल / OBC क्रीमी लेयर / MBC क्रीमी लेयर / राजस्थान के बाहर के उम्मीदवार) फीस: ₹600
2. आरक्षित कैटेगरी (SC / ST / OBC नॉन-क्रीमी लेयर / MBC नॉन-क्रीमी लेयर / बारां जिले की
सहरिया जनजाति / जनरल EWS राजस्थान) फीस: ₹400
3. दिव्यांग उम्मीदवारफीस: ₹400 (चाहे उम्मीदवार आरक्षित हो या अनारक्षित कैटेगरी से)

प्रश्न 2. यदि ओटीआर भुगतान सफल है और रसीद भी प्राप्त हो गई है, लेकिन भर्ती पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रही है, तो क्या करें?
उत्तरः यदि आपका ओटीआर भुगतान Success हो गया है और रसीद भी प्राप्त हो गई है, लेकिन भर्ती पोर्टल पर भुगतान की स्थिति अपडेट नहीं हो रही है, तो कृपया कुछ समय प्रतीक्षा करें, क्योंकि भुगतान की स्थिति को पोर्टल पर अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है।
नोट: यदि आपका लेन-देन असफल हो जाता है या डुप्लीकेट ट्रांजैक्शन के कारण राशि एक से अधिक बार कट जाती है, तो कटी हुई राशि 7 से 15 कार्यदिवसों के भीतर स्वतः आपके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी। यदि 24 घंटे बाद भी भुगतान की स्थिति अपडेट नहीं होती है, तो कृपया SSO ID, ट्रांजैक्शन ID और भुगतान रसीद के साथ हेल्प डेस्क से संपर्क करें, ताकि आपकी समस्या का सत्यापन कर समाधान किया जा सके।

प्रश्न 3. OTR विवरण (Details) कैसे संशोधित / Edit करें?
उत्तरः उम्मीदवार अपने OTR में बदलाव कर सकते हैं-

केस 1 - एक बार का बदलाव (One Time Edit)
कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें सिर्फ एक बार ही बदल सकते हैं, जैसे-मां का नाम, पति/पत्नी का नाम, जरूरी दस्तावेज़ (लाइव फोटो, सिग्नेचर, हाथ से लिखा नमूना) आदि।

केस 2 - कई बार बदलाव (Multiple Time Edit)
कुछ चीजें आप कई बार बदल सकते हैं, जैसे-मोबाइल नंबर, ई-मेल ID, पता, कैटेगरी

केस 3 - दस्तावेज़ के अनुसार अपडेट (Update as per document)
आपकी बेसिक जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग आधार/ जनआधार से आती है। इनमें बदलाव करने के लिए पहले अपने आधार/जनआधार में अपडेट कराना होगा।
नोट: मार्गदर्शन के लिए आप Recruitment Portal के Notice Board में Notification Section में मौजूद हेल्प डॉक्यूमेंट देख सकते हैं।

प्रश्न 4. OTR को Shift / Merge कैसे करें?
उत्तर : OTR शिफ्ट करने की प्रक्रियाः
चरण 1: अपने नए सरकारी SSO ID से लॉगिन करें और OTR पेज खोलें।
चरण 2: अपना जनआधार/आधार नंबर दर्ज करें और Fetch Basic Details पर क्लिक करें।

चरण 3:OTR शिफ्ट करने के लिए
Continue
बटन
पर
क्लिक
करें।
(नोट: OTR केवल एक बार ही शिफ्ट किया जा सकता है।)
चरण 4: यदि आप OTR शिफ्ट नहीं करना चाहते हैं, तो Cancel बटन पर क्लिक करें।
नोटः मार्गदर्शन के लिए आप Recruitment Portal के Notice Board में Notification सेक्शन में मौजूद हेल्प डॉक्यूमेंट देख सकते हैं।

प्रश्न 5. OTR E-KYC कैसे करें?
उत्तर. OTR e-KYC पूर्ण करने की प्रक्रियाः
चरण 1: OTR फॉर्म में Basic Details भरें।
चरण 2: Next पर क्लिक कर OTR e-KYC पेज पर जाएँ।
चरण 3: आधार / जनआधार / SSO प्रोफाइल में से किसी एक विकल्प का चयन करें और विवरण प्राप्त
करें।
नोटः मार्गदर्शन के लिए आप Recruitment Portal के Notice Board में Notification सेक्शन में
मौजूद हेल्प डॉक्यूमेंट देख सकते हैं।

प्रश्न 6 उम्मीदवार एक SSO ID से दूसरी SSO ID में आवेदन पत्र कैसे प्राप्त (Fetch) या ट्रांसफर कर सकता/सकती है?
उत्तर : यदि कोई अभ्यर्थी अपना पहले से भरा हुआ आवेदन पत्र एक SSO ID से दूसरी SSO ID में ट्रांसफर करना चाहता/चाहती है, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1. नई SSO ID से Recruitment Portal में लॉगिन करें।
चरण 2. One Time Registration (OTR) सेक्शन में जाएँ।
चरण 3. "Fetch Application" बटन पर क्लिक करें।
सिस्टम पुरानी SSO ID से आवेदन पत्र को नई SSO ID में transfer कर देगा।
नोट : आवेदन (application form) तभी ट्रांसफर किया जा सकता है जब नई SSO ID की OTR प्रोफ़ाइल में दर्ज नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि (DOB) और Gender, आवेदन पत्र में दिए गए विवरण से पूरी तरह समान हों। यदि कोई भी विवरण Match नहीं होता है, तो आवेदन पत्र ट्रांसफर नहीं होगा।

प्रश्न 7. अपडेट किए गए OTR eKYC लाइव फोटो और हस्तलिखित नमूना पहले से जमा किए गए आवेदन पत्रों में क्यों नहीं दिखते हैं?
उत्तर. OTR सेक्शन में अपडेट किए गए लाइव फोटो और हस्तलिखित नमूना केवल भविष्य में भरे जाने वाले आवेदन पत्रों पर लागू होते हैं।
नोट: ये अपडेट किए गए details पहले से सबमिट किए गए आवेदन पत्रों में दिखाई नहीं देंगे।

प्रश्न 8. यदि यह संदेश दिखाई देः "You cannot apply for any application from a deactivated OTR Profile. Please fill the application using SSO (XYZ)?", तो क्या करें?
उत्तरः यह संदेश तब दिखाई देता है जब किसी अभ्यर्थी ने एक ही पहचान दस्तावेज़ (जैसे आधार या जन आधार) का उपयोग करके दो अलग-अलग SSO IDs पर OTR बना लिया होता है।
ऐसी स्थिति में सिस्टम द्वारा दोनों SSO IDs स्वतः निष्क्रिय (Deactivated) कर दी जाती हैं ताकि डुप्लिकेट रिकॉर्ड न बनें।
इस समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी को RPSC हेल्पडेस्क या संबंधित विभाग से संपर्क करना होगा, ताकि सही SSO ID का सत्यापन कर उसे पुनः सक्रिय किया जा सके।

प्रश्न 9. उम्मीदवार आधार फोटो वेरिफिकेशन कैसे कर सकता/सकती है?
उत्तर आधार फोटो वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना चाहिए:-
1. मोबाइल फोन का उपयोग न करें; बेहतर परिणाम के लिए वेबकैम वाले डेस्कटॉप या लैपटॉप का उपयोग करें।
2. कैमरा चालू होने के बाद, फोटो कैप्चर करने के लिए अपनी आँखें झपकाएँ।
3. यह सुनिश्चित करें कि आपका चेहरा कैमरा फ्रेम के भीतर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हो।
4. अपने ब्राउज़र की कैमरा सेटिंग्स जांचें कि कैमरा ब्लॉक तो नहीं है। यदि बंद है, तो फोटो कैप्चर के लिए कैमरा अनुमति सक्षम करें।

प्रश्न 10. यदि उम्मीदवार राजस्थान का निवासी होने के बावजूद OTR प्रोफाइल में
"Rajasthan Resident" = "No" दिख रहा है, तो क्या करना चाहिए?
उत्तरः यदि उम्मीदवार राजस्थान का निवासी है, लेकिन उसके OTR प्रोफाइल में "Rajasthan Resident" का विकल्प "No" प्रदर्शित हो रहा है और वह फ्रीज़ (Frozen) है, तो यह स्थिति सामान्यतः तब होती है जब उम्मीदवार द्वारा पहले OTR प्रोफाइल बनाया जा चुका हो और KYC प्रक्रिया अभी लंबित हो। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को सर्वप्रथम सही विवरण के साथ OTR KYC प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। KYC सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात, उम्मीदवार One Time Edit Option का उपयोग करके "Rajasthan Resident" की स्थिति को अपडेट कर सकता/सकती है।
यदि उम्मीदवार द्वारा One Time Edit Option का उपयोग पहले ही किया जा चुका है, तो आवश्यक संशोधन हेतु उम्मीदवार को RPSC से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध RPSC शिकायत मॉड्यूल) Grievance Module) के माध्यम से RPSC से संपर्क कर सकते हैं।
शिकायत मॉड्यूल का लिंक नीचे दिया गया है:

प्रश्न 11. उम्मीदवार लाइव फोटो, हस्तलिखित नमूना, या हिंदी/अंग्रेज़ी हस्ताक्षर को कैसे संपादित कर सकता/सकती है?
उत्तर: OTR के अंतिम सबमिशन के बाद, उम्मीदवार अपनी लाइव फोटो, हस्तलिखित नमूना, या हिंदी/अंग्रेज़ी हस्ताक्षर को OTR प्रीव्यू पेज पर उपलब्ध "One Time OTR Edit" बटन पर क्लिक करके संपादित कर सकता/सकती है।
यदि उम्मीदवार द्वारा One Time Edit Option का उपयोग पहले ही किया जा चुका है, तो आवश्यक संशोधन हेतु उम्मीदवार को RPSC से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध RPSC शिकायत मॉड्यूल) Grievance Module) के माध्यम से RPSC से संपर्क कर सकते हैं।
शिकायत मॉड्यूल का लिंक नीचे दिया गया है:

प्रश्न 12. यदि पोर्टल पर पिता का नाम गलत दिख रहा है, तो अभ्यर्थी क्या करें?
उत्तरः यदि भर्ती पोर्टल पर अभ्यर्थी के पिता का नाम गलत प्रदर्शित हो रहा है, तो इस त्रुटि के निराकरण हेतु अभ्यर्थी को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) से संपर्क करना अनिवार्य है।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थी को सर्वप्रथम पोर्टल पर उपलब्ध "Payment for Offline Service" विकल्प के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
शुल्क भुगतान के पश्चात, अभ्यर्थी को भुगतान रसीद एवं संबंधित वैध प्रमाण दस्तावेज़ों के साथ RPSC से संपर्क कर सत्यापन कराना होगा। सत्यापन उपरांत सक्षम प्राधिकारी द्वारा आवश्यक संशोधन की अनुमति प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध RPSC शिकायत मॉड्यूल) Grievance Module) के माध्यम से RPSC से संपर्क कर सकते हैं।
शिकायत मॉड्यूल का लिंक नीचे दिया गया है:

प्रश्न 13 यदि किसी अभ्यर्थी का OTR किसी अन्य व्यक्ति की SSO ID पर बन गया हो, तो उसे अपनी SSO ID पर वापस लाने के लिए क्या करना होगा?
उत्तरः: यदि किसी अभ्यर्थी का OTR किसी अन्य व्यक्ति की SSO ID पर बन गया है और वह उसे अपनी SSO ID पर स्थानांतरित कराना चाहता है, तो अभ्यर्थी को सबसे पहले RPSC के Grievance Module में जाकर अपनी अनुरोध (Request) दर्ज करनी होगी। अनुरोध के साथ अभ्यर्थी को सभी आवश्यक साक्ष्य/प्रमाण दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। अनुरोध की जाँच के उपरांत RPSC विभाग द्वारा अभ्यर्थी का OTR शिफ्ट किया जाएगा।
शिकायत मॉड्यूल का लिंक नीचे दिया गया है:

प्रश्न 14: मैंने अपने OTR की One Time Edit सुविधा का उपयोग कर लिया है। अब मैं अपने OTR में विवरण कैसे अपडेट करूं?
उत्तरः यदि अभ्यर्थी ने OTR की One Time Edit सुविधा का उपयोग कर लिया है और वह नाम, जन्म तिथि (DOB) तथा जेंडर को छोड़कर किसी अन्य विवरण में संशोधन करवाना चाहता है, तो उसे Rajasthan Public Service Commission (RPSC) से संपर्क करना होगा।
अभ्यर्थी अपना विषय RPSC के Grievance Module के माध्यम से दर्ज कर सकता है।
OTR विवरण में संशोधन हेतु अभ्यर्थी को निर्धारित ₹200 शुल्क जमा करना होगा। यह भुगतान अभ्यर्थी अपनी SSO ID पर उपलब्ध "Payment for Offline Services" विकल्प का उपयोग करके, वहाँ "OTR Edit" विकल्प का चयन कर कर सकता है।
भुगतान करने के बाद अभ्यर्थी को भुगतान रसीद (Payment Receipt) की जानकारी grievance दर्ज करते समय RPSC में संलग्न (attach) करनी होगी।
इसके पश्चात RPSC द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी को संबंधित OTR विवरण में संशोधन की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी।

प्रश्न 15: मैंने अपनी पुरानी SSO ID को नई SSO ID में मर्ज कर दिया है। क्या मेरा Recruitment Portal का डेटा ट्रांसफर हो जाएगा?
उत्तर:
नहीं, SSO ID मर्ज करने पर Recruitment Portal का डेटा स्वतः नई SSO ID में ट्रांसफर नहीं होता है। हालांकि, निर्धारित प्रक्रिया का पालन करके आप अपनी पुरानी SSO ID से नई SSO ID में डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं।
1. यदि आपकी पुरानी SSO ID में OTR आधार/जनआधार से बना हुआ थाः जब आप अपनी वर्तमान लॉगिन SSO ID पर OTR बनाते हैं या KYC पूर्ण करते हैं, तो OTR निर्माण प्रक्रिया के दौरान आपको एक संदेश/नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। "Continue" बटन पर क्लिक करके आप अपनी पुरानी SSO ID से OTR विवरण एवं Recruitment Portal का डेटा नई SSO ID में ट्रांसफर कर सकते हैं।
2. Fetch Application: नई SSO ID पर OTR पूर्ण करने के बाद, OTR प्रोफाइल पेज पर "Fetch Application" का बटन दिखाई देगा। इस बटन पर क्लिक करके अभ्यर्थी अपनी पुरानी SSO ID से नई SSO ID में आवेदन फॉर्म ट्रांसफर कर सकता है।
नोटः आवेदन ट्रांसफर करने की शर्त
आवेदन केवल उसी स्थिति में ट्रांसफर किया जा सकता है जब नई SSO ID के OTR प्रोफाइल में दर्ज नाम, पिता का नाम या जन्म तिथि (DOB) में से कोई एक विवरण आवेदन फॉर्म में दर्ज विवरण से पूरी तरह मेल खाता हो।