-: उत्तर प्रदेश ऑडिटर भर्ती-2023 :-

🌟 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/2023, लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2022)/05 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के नियंत्रणाधीन लेखा परीक्षक के रिक्त 529 पदों एवं सहायक लेखाकार के रिक्त 01 पद सहित कुल रिक्त 529 +01= 530 पदों पर चयन हेतु भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।

UPSSSC ऑडिटर ऑनलाइन फॉर्म 2023

(उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC))

विज्ञापन संख्या 05-परीक्षा/2023

यूपी ऑडिटर भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण दिनांक

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 01-08-2023
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01-08-2023

यूपी ऑडिटर भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क

  • (क) सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु रूपये 25/-
  • (ख) अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु रूपये 25/-
  • (ग) समस्त दिव्यांगजन आवेदक हेतु रूपये 25/-

यूपी ऑडिटर भर्ती 2026 : आयु सीमा

Age (As On 01 July, 2023)

लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार के पदों पर सीधी भर्ती के लिए यह आवश्यक है कि अभ्यर्थी ने उस कैलेण्डर वर्ष की, जिसमें रिक्तियां सीधी भर्ती के लिए विज्ञापित की जायें, की पहली जुलाई को 21 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष से अधिक की आयु प्राप्त न की होः

परन्तु यह कि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और ऐसी अन्य श्रेणियों के, जो सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित की जाय, अभ्यर्थियों की दशा में, उच्चतर आयु सीमा उतने वर्ष अधिक होगी जितनी विनिर्दिष्ट की जाय।

भर्ती नियमों के अनुसार उम्र में छूट।

यूपी ऑडिटर भर्ती 2026 : वैकेंसी डिटेल्स

कुल पदों की संख्या : 500 पद

यूपी ऑडिटर भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यता

विभाग का नाम- निदेशक स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग उ0 प्र0 प्रयागराज

Post Name— Auditor (लेखा परीक्षक)

Education Qualification / अनिवार्य अर्हता (शैक्षिक)—

उत्तर प्रदेश स्थानीय निधि लेखा परीक्षा अधीनस्थ सेवा नियमावली, 2017 के भाग-4 नियम 10 के अनुसार सेवा में लेखा परीक्षक के पद पर सीधी भर्ती के लिए यह आवश्यक है। कि-

अभ्यर्थी भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि या लेखाकर्म स्नातकोत्तर डिप्लोमा और कम्प्यूटर में 'ओ' स्तरीय डिप्लोमा धारित करता हो।

अधिमानी अर्हता-

उत्तर प्रदेश स्थानीय निधि कया परीक्षा अधीनस्थ सेवा नियमावली, 2017 के भाग-4 नियम 9 के अनुसार अन्य बातों के समान होने पर सीधी भर्ती के मामले में ऐसे अभ्यर्थी को अधिमान दिया जाएगा जिसने:-

  1. प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या
  2. राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।

विभाग का नाम-सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा, परीक्षा निदेशालय उ0 प्र0 लखनऊ

Post Name— Auditor (लेखा परीक्षक)

Education Qualification / अनिवार्य अर्हता (शैक्षिक)—

  1. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ (सहकारी और पंचायत) लेखा-परीक्षा सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2015 के अनुसार सेवा में लेखा परीक्षक के पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी की निम्नलिखित अर्हताएं होनी आवश्यक हैं-भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि अथवा एकाउन्टेंसी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
  2. सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से कम्प्यूटर संचालन में 'ओ' लेवल का प्रमाण-पत्र ।

अधिमानी अर्हता-

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ (सहकारी और पंचायत) लेखा-परीक्षा सेवा नियमावली, 1980 के अनुसार अन्य बातों के समान होने पर सीधी भर्ती के मामले में ऐसे अभ्यर्थी को अधिमान दिया जाएगा जिसने

  1. प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या
  2. राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

विभाग का नाम- उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित सहायक, जनजाति आयोग लखनऊ

Post Name— Assistant Auditor (सहायक लेखाकर)

Education Qualification / अनिवार्य अर्हता (शैक्षिक)—

उत्तर प्रदेश सरकारी विभाग अधीनस्थ लेखा संवर्ग (अराजपत्रित) सेवा नियमावली, 2014 दिनांक- 07 नवम्बर, 2014 के भाग-4 नियम-10 के अनुसार सेवा में सहायक लेखाकार के पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी की निम्नलिखित अर्हताएं होनी आवश्यक हैं-

  1. भारत वर्ष में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से कामर्स में स्नातक की उपाधि अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से एकाउन्टेंसी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।
  2. सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से कम्प्यूटर संचालन में 'ओ' लेवल डिप्लोमा।

उत्तर प्रदेश सरकारी विभाग अधीनस्थ लेखा संवर्ग (अराजपत्रित) सेवा नियमावली, 2014 दिनांक- 07 नवम्बर, 2014 के भाग-4 नियम-11 के अनुसार अन्य बातों के समान होने पर सीधी भर्ती के मामले में ऐसे अभ्यर्थी को अधिमान दिया जाएगा जिसने-

  1. प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या
  2. राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी' प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो ।
वेतनमानराज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतन आयोग के अनुसार

यूपी ऑडिटर भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा

यूपी ऑडिटर भर्ती 2026 : के लिए आवेदन कैसे करें

आवेदन करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया:
  1. वेबसाइट पर जाएं: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. विज्ञापन खोजें: 'Live Advertisements' या 'Notifications' सेक्शन में "Auditor Recruitment 2026" से संबंधित विज्ञापन खोजें।
  3. रजिस्ट्रेशन/लॉगिन: 'Apply' बटन पर क्लिक करें। यदि आपने पहले PET परीक्षा दी है, तो अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर (PET Registration Number) और अन्य व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करके लॉग इन करें।
  4. फॉर्म भरें: आवेदन पत्र में अपनी शैक्षणिक योग्यता (मुख्यतः वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में स्नातक) और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  5. दस्तावेज़ अपलोड करें: निर्धारित आकार और प्रारूप में अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  6. फीस भुगतान: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. सबमिट और प्रिंट: फाइनल सबमिट करने से पहले जानकारी की समीक्षा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
नोट*— उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना आवश्यक है।

यूपी ऑडिटर भर्ती : महत्वपूर्ण—लिंक

📢 ऑनलाइन आवेदन
📜 अधिसूचना डाउनलोड करें
यहाँ क्लिक करें
पाठ्यक्रम
आधिकारिक वेबसाइट